Gandhi Jayanti: जानिए महात्मा गांधी से जुड़ी रोचक बातें, गांधी जयंती पर निबंध लिखने में आएंगी काम

Gandhi Jayanti: जानिए महात्मा गांधी से जुड़ी रोचक बातें, गांधी जयंती पर निबंध लिखने में आएंगी काम

नई दिल्ली, 01 अक्टूबर: हर साल गांधी जयंती 2 अक्टूबर को मनाई जाती है। गांधी जयंती राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती को चिह्नित करने के लिए मनाई जाती है। इस दिन को महात्मा गांधी के अनुयायियों द्वारा देश और विदेश में बहुत ही भव्यता और धूमधाम से मनाया जाता है।गांधी जी अहिंसा के सबसे बड़े अनुयायी थे, इसलिए इस दिन को संयुक्त राष्ट्र द्वारा अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। इस साल महात्मा गांधी की ये 153वीं जयंती होगी। महात्मा गांधी, जिन्हें मूल रूप से मोहनदास करमचंद गांधी के नाम से जाना जाता है, भारत में प्यार से उन्हें लोग बापू कहते हैं।

Gandhi Jayanti 2022

महात्मा गांधी से जुड़ी रोचक बातें?

-महात्मा गांधी एक राजनीतिक, नैतिकतावादी, राष्ट्रवादी और एक वकील थे। ब्रिटिश शासन के खिलाफ भारत को स्वतंत्र कराने में महात्मा गांधी ने अहिंसा का मार्ग चुना था।

- महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। महात्मा गांधी का पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा गुजरात से ही पूरी की और लंदन से कानून की डिग्री ली। वकालत की प्रैक्टिक्स के लिए वह फिर साउथ अफ्रीका चले गए।

-महात्मा गांधी ने वहां देखा कि साउथ अफ्रीका में भारतीयों की स्थिति अच्छी नहीं थी। भारतीयों को उनकी सांवली त्वचा के कारण परेशान किया जाता था। गांधी ने वहां भारतीयों की स्थिति को सुधारने की काफी कोशिश की।

-कुछ साल साउथ अफ्रीका में रहने के बाद महात्मा गांधी वापस भारत आ गए और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हो गए। इसके बाद उन्होंने अंग्रेजों से आजादी के लिए दांडी मार्च, भारत छोड़ो आंदोलन और असहयोग आंदोलन, सत्याग्रह आदि जैसे कई आंदोलन शुरू किए।

-महात्मा गांधी ने देशवासियों को ब्रिटिश शासन के खिलाफ लड़ने के लिए प्रेरित किया, इस दौरान उन्होंने भारत के विभिन्न हिस्सों की यात्रा की।

-अंग्रेजों से आजादी दिलाने में महात्मा गांधी की अहम भूमिका रही है। महात्मा गांधी ने बिना किसी हथियार के लड़ाई लड़ी। अहमदाबाद में 1951 में गांधी ने एक आश्रम की स्थापना की, जो सभी जातियों और धर्मों के लिए समान था।

-महात्मा गांधी ने अपना पूरा जीवन इस देश और लोगों के कल्याण के लिए समर्पित कर दिया। उनकी जयंती मनाना उनके काम, समर्पण और बलिदान का सम्मान करने के लिए एक छोटी सी श्रद्धांजलि है। गांधी जी का कहना था कि हमें 'सादा जीवन, उच्च विचार' के साथ जिंदगी जीनी चाहिए।

कैसे मनाई जाती है गांधी जयंती

गांधी जयंती पूरे देश में मनाई जाती है। इस दिन स्कूलों, कॉलेजों और अन्य प्रमुख स्थानों में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम और गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और अन्य वरिष्ठ नेता राज घाट का दौरा करते हैं और महात्मा गांधी को फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि देते हैं। राज घाट वह स्थान है जहां महात्मा गांधी का अंतिम संस्कार किया गया था।

2 अक्टूबर नेशनल हॉलीडे होता है। गांधी जी के जन्मदिन पर सभी सरकारी कार्यालय, बैंक, स्कूल और डाकघर बंद रहते हैं। इस दिन को भारत सरकरा ने ड्राई डे भी घोषित किया है। इस दिन शराब बेचना और सेवन करना प्रतिबंधित है। गांधी जी के प्रति अपना सम्मान दिखाने का हर किसी का अपना अलग तरीका होता है जैसे कि एक नाटक का आयोजन, स्किट, भाषण तैयार करना, कविताएं और निबंध लिखना इत्यादी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+